Gold and Silver Price, 16 June, 2026: तीन दिन की तेजी के बाद सोने पर लगा ब्रेक, चांदी में गिरावट, जानिए आज का रेट

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में तीन दिन से चली आ रही तेजी पर आज ब्रेक लग गया। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने फ्लैट ट्रेड कर रहा है जबकि चांदी की कीमत में गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है जबकि चांदी फ्लैट है। पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में कच्चे तेल में मामूली गिरावट आई है।

एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,52,916 रुपये पर प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज यह 1,52,891 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,52,825 रुपये तक लो और 1,53,161 रुपये तक हाई गया। 10.15 बजे यह 6 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,52,910 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़