NEET Re-Exam: 22 लाख छात्र, 5440 केंद्र और 1 लाख कैमरों की निगरानी में शुरू हुई नीट परीक्षा, वायुसेना ने एयरलिफ्ट किए थे पेपर

NEETReExam,NTANeet2026,EducationMinistry India

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी (NEET-UG) की दोबारा परीक्षा आज कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। पिछले महीने मई में हुए पेपर लीक विवाद के बाद यह परीक्षा केवल छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और केंद्र सरकार के लिए भी एक बड़ी अग्निपरीक्षा है। सरकार ने इस बार परीक्षा की साख और छात्रों का भरोसा दोबारा जीतने के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं।

देशभर के 5,440 केंद्रों पर आयोजित हो रही इस परीक्षा में आज 22 लाख से ज्यादा मेडिकल एस्पिरेंट्स शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। वहीं, दिव्यांग उम्मीदवारों (PwD) को अतिरिक्त समय दिया गया है, जिसके तहत वे शाम 6:20 बजे तक परीक्षा दे सकेंगे। एनटीए ने सभी छात्रों को अपने एडमिट कार्ड, वैध फोटो आईडी और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए थे।

इस बार परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस बार उन्हें भारतीय वायुसेना (IAF) के विमानों द्वारा एयरलिफ्ट किया गया। इसके साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए 1 लाख से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न कराने के लिए एनटीए ने शनिवार को देशभर में एक मॉक ड्रिल भी आयोजित की थी।

गौरतलब है कि 3 मई को हुई पिछली परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद देशभर में भारी विरोध-प्रदर्शन हुए थे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठी थी। इसके बाद सरकार ने पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए पुरानी परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का कड़ा फैसला लिया। परीक्षा से पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की और अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा पूरी ईमानदारी,

लेटेस्ट न्यूज़