चाइनीज Apple Watch बेच रहा Zepto, कॉमेडियन के आरोप से बवाल, ऐसे चेक करें वॉच असली है या नकली

Zepto Fake Apple Watch: क्विक डिलीवरी ऐप जेप्टो के जरिए हर दिन लाखों लोग ऑर्डर करते होंगे, लेकिन अब ये बात जानने के बाद आपको भी झटका लग सकता है कि इस ऐप पर ऑरिजनल के बजाय चाइनीज सामान मिल रहा है. कॉमेडियन-एक्टर Vir Das ने हाल ही में X पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने इस बात का दावा किया है कि जेप्टो से खरीदी गई Apple वॉच नकली निकली है, इससे जेप्टो पर मिलने वाले प्रोडक्ट की ऑथेंटिसिटी पर सवाल उठने लगे हैं. पोस्ट के साथ वॉच का एक वीडियो भी शेयर किया गया है.वीर दास ने पोस्ट में लिखा कि क्या मैं गलत हूं या सभी एपल वॉच ऐसी ही दिखती हैं? या फिर जेप्टो चीन की कॉपी बेचकर गड़बड़ कर रहा है? वॉच को देखने के बाद जेप्टो के कस्टमर सर्विस एजेंट ने कहा कि वह कुछ नहीं कर सकते हैं, यह पूरी तरह से धोखा (स्कैम) है. हमें एक शूट के लिए जल्दी से इसकी जरूरत थी, उन्होंने हमसे 50 हजार रुपए लिए हैं.

लेटेस्ट न्यूज़