हिंदू धर्म भी नहीं रजिस्टर्ड… RSS के पंजीकृत होने की मांग पर माेहन भागवत बोले, सरकार जानती है हमारा अस्तित्व

तिरुवनंतपुरम/बेंगलुरु: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने आरएसएस से हिसाब-किताब मांगे जाने पर जवाब दिया है। त्रिशूर में मोहन भागवत ने कांग्रेस की इस मांग पर कि आरएसएस को एक संगठन के तौर पर रजिस्टर होना चाहिए पर कहा कि यह कदम राजनीतिक है। इसका मकसद लोगों के मन में शक पैदा करना है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि कई चीजें रजिस्टर्ड नहीं हैं। यहां तक कि हिंदू धर्म भी रजिस्टर्ड नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन्हें सरकार से फंड चाहिए होता है, वे रजिस्टर होते हैं। दरअसल, कर्नाटक में मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार की सरकार में गृह मंत्री बनने के बाद प्रियांक खरगे ने कहा था कि आरएसएस को भी कागज दिखाने पड़ेंगे। उन्होंने संघ प्रमुख को पत्र लिखकर जानकारी देने को कहा है।

लेटेस्ट न्यूज़