फिलीपींस का मनीला बना अंतरराष्ट्रीय राजनीति का गढ़: 15 से 17 नवंबर के बीच हुई आसियान एवं ईस्ट एशिया समिट

 

15 से 17 नवंबर 2026, मनीला फिलीपींस में हुआ आसियान एवं ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन। इस ही के साथ क्वाड देशों के सर्वोच्च्य नेताओं की बैठक भी आयोजित हुई। इस आसियान समिट की थीम थी “ नेविगेटिंग और फ्यूचर, टुगेदर” यानि अपने भविष्य को साथ मिल कर आगे बढ़ाना।

49वे आसियान शिखर सम्मेलन में 11 सदस्य देशों, ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर लिस्ट और वियतनाम के राष्ट्राध्यक्षों ने भाग लिया। म्यांमार में सैन्य शासन के चलते वह आसियान का 5 पॉइंट कंसेंसस को लागू करने में असमर्थ रहा है। इसी कारण वहाँ के राष्ट्राध्यक्ष को समिट में भाग नहीं लेने दिया गया। उन के बजाए, म्यांमार के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी गैर राजनीतिक प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद रहे।
एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशिया नेशंस यानी आसियान का गठन 8 अगस्त, 1967 को बैंकॉक में शीत युद्ध की पृष्ठभूमि में हुआ था। बैंकॉक डिक्लेरेशन के अनुसार, आसियान के मुख्य उद्देश थे संयुक्त प्रयासों के माध्यम से आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और सांस्कृतिक विकास। इसके साथ ही न्याय और कानून के शासन के सम्मान तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के अनुपालन के माध्यम से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया गया है।
जैसे-जैसे आसियान ने अपनी क्षेत्रीय भूमिका का विस्तार किया, दक्षिण-पूर्व एशिया से बाहर के देशों को शामिल करते हुए एक व्यापक मंच की आवश्यकता भी बढ़ती गई। इसके परिणामस्वरूप 2005 में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन यानी ईस्ट एशिया सम्मत की स्थापना हुई। यह मंच समुद्री सुरक्षा, व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, सार्वजनिक स्वास्थ्य, संपर्क और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों को कवर करता है। आसियान इसकी प्रेरक शक्ति बना हुआ है, और आसियान का अध्यक्ष ही पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन की भी अध्यक्षता करता है। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आसियान के नेताओं को आठ अतिरिक्त देशों: ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, रूस और अमेरिका के साथ एक मंच पर लाता है।
आसियान सम्मेलन में सदस्य देशों ने पहली बार पूरी तरह से अंतरिक्ष को समर्पित अंतरिक्ष सहयोग पर आसियान घोषणापत्र को अपनाकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया। इसके साथ ही नेताओं ने क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने के लिए “समृद्धि गलियारों”) के निर्माण, छोटे व्यवसायों के डिजिटलीकरण तथा खाद्य व ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। सुरक्षा मोर्चे पर साइबर ठगी के अड्डों, मानव तस्करी तथा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए संयुक्त कार्रवाई का संकल्प लिया गया। सम्मेलन के अंत में फिलीपींस ने आगामी आसियान अध्यक्षता की जिम्मेदारी औपचारिक रूप से सिंगापुर को सौंप दी।
21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में सभी 11 आसियान सदस्यों और आठ साझेदार देशों ने ‘स्थिरता और नवीनीकरण पर पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन घोषणापत्र’ को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। इस घोषणापत्र के माध्यम से नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय कानून व UNCLOS के तहत नौवहन यानी नेविगेशन की स्वतंत्रता, बहुपक्षवाद और महत्वपूर्ण खनिजों व ऊर्जा की लचीली आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत कर वैश्विक तनावों के बीच शांति, स्थिरता और पूर्वानुमानशीलता का संदेश दिया। इस दौरान भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ को नई ऊर्जा देते हुए आसियान-भारत कार्य योजना (2026–2030) को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। द्विपक्षीय वार्ताओं में लगभग 128.4 अरब डॉलर के व्यापारिक संबंधों को और विस्तार देने, समुद्री सुरक्षा सहयोग और क्षेत्रीय संपर्क परियोजनाओं पर व्यापक चर्चा हुई। साथ ही, भारत ने सांस्कृतिक व समुद्री विरासत को जोड़ने के लिए गुजरात के लोथल में ‘ईएएस समुद्री विरासत महोत्सव’ आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा। बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सभी देशों ने ऑनलाइन ठगी के खिलाफ आपसी सहयोग बढ़ाने पर एक विशेष संयुक्त वक्तव्य जारी किया।

 

लेटेस्ट न्यूज़