NEET-UG Exam 2026: अजमेर में नीट परीक्षा को लेकर सुरक्षा सख्त, करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात

एग्जाम सिक्योरिटी , नीट यूजी परीक्षा,अजमेर पुलिस, NEET UG Exam,Ajmer Police,Exam Security

अजमेर: NEET-UG री-एग्जामिनेशन (re-examination) को लेकर अजमेर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम पूरे कर लिए हैं। परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न केंद्रों पर करीब 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

सुरक्षा तैयारियों की जानकारी देते हुए अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने और परीक्षा गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

GPS गाड़ियों और कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे पेपर एएसपी जांगिड़ के मुताबिक, प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं (Answer sheets) को लाने-ले जाने के लिए सशस्त्र गार्ड तैनात रहेंगे। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम पुलिस की कड़ी निगरानी में रहेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) से बात करते हुए उन्होंने कहा, “अजमेर जिले में नीट परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हैं। यहां कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 9 शहर में और 6 ग्रामीण इलाकों में हैं। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए करीब 300 जवान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।”

देश-विदेश के 565 शहरों में परीक्षा, 22.79 लाख छात्र होंगे शामिल इधर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भी 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए कमर कस ली है। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों को मिलाकर कुल 565 केंद्रों पर 22.79 लाख से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठेंगे।

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और CCTV से होगी निगरानी NTA के अनुसार, परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इस बार कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील परीक्षा सामग्री को जीपीएस (GPS) से लैस वाहनों और पुलिस एस्कॉर्ट के जरिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सर्विलांस और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (Biometric authentication) की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को सफल बनाने के लिए सिटी कोऑर्डिनेटर, ऑब्जर्वर, इनविजिलेटर और पुलिसकर्मियों सहित 2 लाख से ज्यादा स्टाफ को मैदान में उतारा गया है।

तकनीकी खराबी होने पर भी मिलेगी एंट्री, 1:30 बजे बंद होंगे गेट एजेंसी ने साफ किया है कि अगर किसी छात्र को तकनीकी खराबी या फिंगरप्रिंट की खराब क्वालिटी के कारण बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में दिक्कत आती है, तो उसे परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को मैनुअल वेरिफिकेशन और एक अंडरटेकिंग (Undertaking) जमा करने के बाद एंट्री दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पानी, बिजली बैकअप और मेडिकल सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं। एनटीए ने उम्मीदवारों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है, क्योंकि दोपहर 1:30 बजे एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़