RSS चीफ मोहन भागवत के कार्यक्रम में शामिल 3 वाइस चांसलर माफी मांगें, केरल सीएम वीडी सतीशन ने दिया आदेश

तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यक्रम में तीन कुलपतियों के शामिल होने की आलोचना की और उनसे माफी की मांग की। मुख्यमंत्री ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कहा कि इस कार्यक्रम में कुलपतियों का शामिल होना उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था और केरल की शैक्षिक परंपराओं के भी खिलाफ था। दरअसल शनिवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित आरएसएस के शताब्दी समारोह में केरल, एमजी और मलयालम विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल हुए थे।

केरल सीएम ने क्या कहा?
केरल के सीएम ने कहा कि आरएसएस के शताब्दी समारोह के तहत आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत की ओर से संबोधित कार्यक्रम में तीन कुलपतियों के शामिल होने को बहुत गंभीरता से देखा जा रहा है। कुलपतियों ने एक गंभीर चूक की है। सतीशन ने कहा कि केरल का समाज कुलपति के पद का बहुत सम्मान करता है और आरोप लगाया कि अति सांप्रदायिक विचारों का प्रचार करने वाले आरएसएस नेता के कार्यक्रम में उनके शामिल होने से इस पद की गरिमा कम हुई।

लेटेस्ट न्यूज़